BJP Menifesto : घोषणा पत्र का नाम मोदी की गारंटी, 3 करोड़ गरीब परिवारों को घर, 70 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों का 5 लाख तक का फ्री इलाज

समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी

BJP Menifesto : घोषणा पत्र का नाम मोदी की गारंटी, 3 करोड़ गरीब परिवारों को घर, 70 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों का 5 लाख तक का फ्री इलाज

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने इस घोषणा पत्र का नाम मोदी की गारंटी रखा है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने इस घोषणा पत्र का नाम मोदी की गारंटी रखा है। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली स्थित मुख्यालय से इसे जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस संकल्प पत्र को जारी किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेेन्द्र मोदी, राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे।

घोषणा पत्र के मुख्य बिन्दु

  1. 70 साल की अधिक उम्र वाले लोगों का 5 लाख तक का फ्री इलाज
  2. पेपर लीक के खिलाफ कानून बनाएंगे
  3. 3 करोड़ गरीब परिवारों का पक्का घर बनवाने की गारंटी
  4. मुफ्त राशन 5 साल तक जारी रहेगा
  5. राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन की समीक्षा की जाएगी
  6. 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे
  7. किसान सम्मान निधि जारी रहेगी
  8. फसलों का न्यूनतम समर्थन मुल्य में वृद्धि करेंगे
  9. पर्यटन में रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे
  10. पाइप से हर घर में सस्ती रसोई गैस देंगे
  11. मुद्रा लोन की लिमिट 20 लाख करेंगे
  12. गांव की महिलाएं ड्रोन पायलट बनेंगी
  13. आत्मनिर्भरता के लिए ग्रीन एनर्जी पर जोर देंगे
  14. आयुष्मान योजना में ट्रांसजेडर भी शामिल होंगे
  15. हर घर नल से जल योजना का होगा विस्तार
  16. स्वनिधि योजना का गांवों तक होगा विस्तार 
  17. मछुआरों के लिए बीमा योजना
  18. समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी
  19. वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार होगा

गौरतलब हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र के लिए 27 सदस्यों की राजनाथ सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी बनायी थी। इस कमेटी की संयोजक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

व्यापारियों ने हेरिटेज निगम के अधिकारियों को बताई एम. आई. रोड़ मार्केट की समस्या  व्यापारियों ने हेरिटेज निगम के अधिकारियों को बताई एम. आई. रोड़ मार्केट की समस्या 
हेरिटेज निगम अधकरियों का एम आई रोड पर दौरा।
पंचायतीराज तबादला नीति पर अभी तक सहमति नहीं, बीडीओ और ग्राम सेवकों पर असमंजस बरकरार
जांच रिपोर्ट में मिली कई खामियां, जोधपुर हाउस में अब व्यवस्थाओं में हुआ सुधार
निर्माण भवन में सीएस का औचक निरीक्षण, कर्मचारियों में मची खलबली
उद्योगपतियों के करोड़ों माफ कर सकते हैं, लकवाग्रस्त जगदीश को राहत क्यों नहीं: डोटासरा
कांग्रेस ने दिया भ्रष्टाचार का दंश, मोदी ने किया आतंक का सफाया- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जनता का मोदी से हुआ मोहभंग, 4 जून को चौंकाने वाले परिणाम आएंगे- अशोक गहलोत