मोदी का नेहा हत्याकांड के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला, कानून-व्यवस्था में विफलता के लिए सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की 

कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया

मोदी का नेहा हत्याकांड के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला, कानून-व्यवस्था में विफलता के लिए सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की 

मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बेलगावी, चिक्कोडी और हुबली की घटनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया।

बेलगावी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में एमसीए की छात्रा नेहा हिरेमत की हत्या के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोला और राज्य में सत्तारूढ़ इस  पार्टी की कानून -व्यवस्था बनाए रखने में विफलता के लिए आलोचना की। मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बेलगावी, चिक्कोडी और हुबली की घटनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर नागरिकों, विशेषकर महिलाओं के कल्याण पर तुष्टीकरण की राजनीति को प्राथमिकता देने का आरोप लगाते हुए कॉलेज परिसर में हुए क्रूर हत्याकांड जैसे मामलों से भी कड़ाई से नहीं निपटने पर पर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की। मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आने से  पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गयी है। यहां बेलगावी में एक आदिवासी बहन के साथ और  चिक्कोडी में एक जैन साधु के साथ जो हुआ, वह निंदनीय है।

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

व्यापारियों ने हेरिटेज निगम के अधिकारियों को बताई एम. आई. रोड़ मार्केट की समस्या  व्यापारियों ने हेरिटेज निगम के अधिकारियों को बताई एम. आई. रोड़ मार्केट की समस्या 
हेरिटेज निगम अधकरियों का एम आई रोड पर दौरा।
पंचायतीराज तबादला नीति पर अभी तक सहमति नहीं, बीडीओ और ग्राम सेवकों पर असमंजस बरकरार
जांच रिपोर्ट में मिली कई खामियां, जोधपुर हाउस में अब व्यवस्थाओं में हुआ सुधार
निर्माण भवन में सीएस का औचक निरीक्षण, कर्मचारियों में मची खलबली
उद्योगपतियों के करोड़ों माफ कर सकते हैं, लकवाग्रस्त जगदीश को राहत क्यों नहीं: डोटासरा
कांग्रेस ने दिया भ्रष्टाचार का दंश, मोदी ने किया आतंक का सफाया- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जनता का मोदी से हुआ मोहभंग, 4 जून को चौंकाने वाले परिणाम आएंगे- अशोक गहलोत