मतदान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अभियान, महिलाओं ने नृत्य कर किया जागरुक

महिलाएं भी काफी अधिक संख्या में मौजूद रही

मतदान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अभियान, महिलाओं ने नृत्य कर किया जागरुक

इस कार्यक्रम में काफी संख्या में आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें महिलाएं भी काफी अधिक संख्या में मौजूद रही।

जयपुर। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए तरह-तरह के अभियान चलाए जा रहे है। आम लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने के लिए सार्वजनित स्थलों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर मालवीय नगर स्थित जवाहर सर्किल पर लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश में 19 तारीख को होने वाले मतदान के लिए आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने डीजे की धुन पर संगीत पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। नृत्य के द्वारा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की थीम लोकतंत्र के महापर्व में भाग ले, मतदान अवश्य करे रखी गई। अल-सुबह हुए इस कार्यक्रम में काफी संख्या में आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाएं भी काफी अधिक संख्या में मौजूद रही।

इस अभियान में वहां मौजूद लोगों के साथ मतदान को लेकर संवाद किया गया। लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिजनों से आवश्यक रूप से मतदान करवाएं। हर एक वोट महत्वपूर्ण है, इसलिए 19 तारीख को सभी काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करें। पहले मतदान उसके बाद खान-पान यह प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होनी चाहिए। इस दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और गीत गाए। 

 

Tags: campaign

Post Comment

Comment List

Latest News