कांग्रेस ओबीसी विभाग के नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा
जयपुर शहर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग मुख्यालय श्यामनगर में जनसभा हुई।
जयपुर। जयपुर शहर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग मुख्यालय श्यामनगर में जनसभा हुई। प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव के नेतृत्व में हुई जनसभा में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
जनसभा में मौजूद नेताओं ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कांग्रेस को वोट देने के कारण भी गिनाए। प्रदेशाध्यक्ष यादव, कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय पदाधिकारी राजेन्द्र सेन, कार्यकारी जयपुर जिलाध्यक्ष नरेंद्र मारवाल, लोकेश सैनी, अमर मंडावरा, सागर मावर आदि ने खाचरियावास के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए कहा कि आज लोग भाजपा के शासन आने पर गहलोत सरकार को याद कर रहे हैं। गरीब और आम आदमी को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलना बंद हो गया है। भाजपा नेता तो केवल जुमलों से लोगों को बहका रहे हैं। कांग्रेस ने पहले भी लोगों को गारंटी दी और इस बार भी लोगों को 5 न्याय और 25 गारंटी दी हैं। हमें लोगों को इन गारंटी को घर घर पहुंचाकर कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराना है। जयपुर शहर सीट पर कांग्रेस जीतेगी तो संसद में लोगों की आवाज पहुंचाई जाएगी। कांग्रेस लोगों के मुद्दे उठाकर उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।
Comment List