अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी का दावा -150 सीटों पर सिमटेगी भाजपा

अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी का दावा -150 सीटों पर सिमटेगी भाजपा

कांग्रेस के पर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि पीएम मोदी भाजपानीत राजग के लिए भले ही 400 पार का नारा दे रही हो। लेकिन इस बार के आम चुनाव में भाजपा 150 सीटें भी पार नहीं करेगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि पीएम मोदी भाजपानीत राजग के लिए भले ही 400 पार का नारा दे रही हो। लेकिन इस बार के आम चुनाव में भाजपा 150 सीटें भी पार नहीं करेगी। उन्होंने कहा, पहले लग रहा था कि भाजपा 180 सीटों तक पहुंचेगी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बल्कि भाजपा 400 सीटों पर हारने जा रही है।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जितनी भी सफाई दें। वह भ्रष्टाचार के चैम्पियन हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह चुनाव विचारधारा का है। एक तरफ भाजपा और आरएसएस मिलकर लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की कोशिश रहे हैं। तो दूसरी ओर आईएनडीआइए गठबंधन और कांग्रेस बचाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि इस समय देश के आम चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और भागेदारी तीन बड़े मुद्दे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड से भाजपा परी तरह से घिर गई है।

Read More सरिस्का टाइगर रिजर्व के आसपास खनन पर रोक

एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस में कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा। इसका निर्णय पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति यानी सीईसी करती है। राहुल गांधी ने कहा कि यदि पार्टी आदेश करेगी तो वह चुनाव लड़ेंगे। असल में, उनसे मीडिया द्वारा अमेठी संसदीय सीट से चुनाव में उतरने के बारे में पूछा गया था।

Read More भाजपा की नीतियों से घबराए हुए है विपक्षी दल, भारत के लोगों को हमारी गांरटी पर भरोसा : मोदी

वहीं, राहुल गांधी के साथ प्रेस कांफ्रेंस में मौजद सपा अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण का चुनाव होने जा रहा है। इस बार आईएनडीआइए गठबंधन भाजपा का गाजियाबाद से गाजीपुर तक सफाया करने जा रहा है। आज भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गया है। लूट और झूठ भाजपा का नारा बन गया है। अब देश की जनता आने वाले चुनाव में बदलाव चाहती है। आज किसान परेशान हैं। क्योंकि भाजपा के सारे वादे झूठे निकले।

Read More डीके शिवकुमार ने संभाली राहुल के लिए प्रचार की कमान

गौरतलब है कि राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव साल 2017 के बाद एक मंच पर आए हैं। उस समय यूपी के विधानसभा चुनाव में दोनों दलों ने गठजोड़ किया था। जो बाद में टूट गया। अब फिर से लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा एवं कांग्रेस ने गठबंधन किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

घरेलू श्रेणी में बिजली की एक हजार मेगावाट की डिमांड बढ़ी घरेलू श्रेणी में बिजली की एक हजार मेगावाट की डिमांड बढ़ी
बिजली कंपनियों को फिलहाल थर्मल, सोलर और अन्य उत्पादन इकाइयों से बिजली उपलब्ध हो रही है। थर्मल कम्पनियों के पास...
Finance Commission की किश्तों पर सरपंचों में नाराजगी, लोकसभा चुनाव बाद हो पाएगा भुगतान
डॉ. कमला बेनीवाल को राजकीय सम्मान नहीं मिलने पर भजनलाल सरकार पर भड़के डोटासरा
दवाओं की वजह से कोई परेशान नहीं हो : नेहा गिरी
चारागाह भूमि पर बने 150 मकान तोड़ रहा प्रशासन; डोटासरा, पायलट ने उठाए भजनलाल सरकार पर सवाल
धोनी से संन्यास की खबरों पर बोले कोच माइकल हसी - अभी कुछ साल और आईपीएल खेल सकते हैं धोनी
Stock Market Update : शेयर बाजार ने लगाई ऊंची छलांग