पीसीसी में पसरा सन्नाटा, कांग्रेस नेता जिलों में व्यस्त

पदाधिकारी अपने गृह जिलों में चले गए

पीसीसी में पसरा सन्नाटा, कांग्रेस नेता जिलों में व्यस्त

लोकसभा चुनाव के दोनों चरण के वोट डलने के बाद मुख्यालय और वॉर रूम में कंट्रोल रूम की गतिविधियां बंद हो गई है, तो पदाधिकारी अपने गृह जिलों में चले गए। 

जयपुर। लोकसभा चुनाव में कई दिनों से व्यस्त कांग्रेस नेता और पदाधिकारियों की अपने गृह जिलों में उपस्थिति से पीसीसी मुख्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा सहित अधिकांश पदाधिकारी मुख्यालय नहीं पहुंचे। पीसीसी वॉर रूम सी स्कीम में भी कुछ ऐसा ही नजारा नजर आया। दरअसल लोकसभा चुनाव के दोनों चरण के वोट डलने के बाद मुख्यालय और वॉर रूम में कंट्रोल रूम की गतिविधियां बंद हो गई है, तो पदाधिकारी अपने गृह जिलों में चले गए। 

मुख्यालय के गलियारों में रोजाना रहने वाली आवाजाही अचानक कम हो गई है। केवल कुछ कर्मचारी ही मौजूद हैं। पीसीसी कार्यकर्ता सत्येन्द्र जादौन मुख्यालय पहुंचे, तो बातचीत में बताया कि रविवार को ही कम लोग आए हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद कई दिनों से मेहनत कर रहे कांग्रेसजन छुट्टी का दिन होने की वजह से नहीं आए। जल्दी ही चुनावी गतिविधियों से जुड़ी कुछ बैठकें होने वाली हैं, जिनमें चुनावी हालातों की समीक्षा की जाएगी। डोटासरा और गहलोत जैसे बड़े नेताओं के पास अन्य राज्यों में भी प्रचार करने की जिम्मेदारी है, लिहाजा उनके यंहा आने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। सभी पदाधिकारी यंहा आकर संगठन गतिविधियों को संभालेंगे।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News