प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे

प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है

प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे

राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को उड़ीसा भेजा गया है। वह रविवार को वहां के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी चुनाव प्रचार के लिए गए हैं।

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद अब प्रदेश के भाजपा नेता दूसरे राज्यों में पार्टी की जीत में अपनी भागीदारी देने में जुट गए हैं। राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित अन्य नेताओं को अब दूसरे राज्यों में चुनावी प्रचार और प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। 

राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को उड़ीसा भेजा गया है। वह रविवार को वहां के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी चुनाव प्रचार के लिए गए हैं। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवन बगड़ी आंध्रप्रदेश पहुंचे हैं। वही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया जो की हरियाणा के प्रभारी हैं। वे राजस्थान में चुनाव समाप्ति के बाद हरियाणा चले गए है। वहां उन्होंने डेरा डाल दिया है।

Tags: campagin

Post Comment

Comment List

Latest News