राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया

एक मजबूत सरकार दे सकती है

राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया

भारत की जनता को एक स्थाई और स्थिर सरकार चाहिए। मोदी सरकार के काम के चलते जनता को भरोसा है कि मोदी सरकार ही देश में विकास की गति को तेज कर सकती है और एक मजबूत सरकार दे सकती है।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मतदान किया। मतदान के बाद  सेल्फी पॉइंट पर फोटो भी खिंचवाई। पूनिया ने कहा कि देश में इस बार एनडीए 400 पर सीट लेकर आएगी और भारतीय जनता पार्टी की 370 सीट होगी। राजस्थान में सभी 25 की 25 लोकसभा सीट बीजेपी जीतेगी।

उन्होंने कहा कि भारत की जनता को एक स्थाई और स्थिर सरकार चाहिए। मोदी सरकार के काम के चलते जनता को भरोसा है कि मोदी सरकार ही देश में विकास की गति को तेज कर सकती है और एक मजबूत सरकार दे सकती है।

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News