पूर्व राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल का निधन, 7 बार रही थी विधायक

सीएम भजनलाल ने व्यक्त की संवेदना

पूर्व राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल का निधन, 7 बार रही थी विधायक

राजस्थान की सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक डॉ. कमला बेनीवाल का आज निधन हो गया है। कमला बेनीवाल गुजरात की पूर्व राज्यपाल रही है।

जयपुर। पूर्व राज्यपाल एवं राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री कमला बेनीवाल का बुधवार को यहां निधन हो गया। 

 वह करीब 97 वर्ष की थी और उन्होंने जयपुर के फोर्टिस अस्पताल अंतिम सांस ली। वह गुजरात की राज्यपाल रही और इससे पहले वह राजस्थान में उपमुख्मंत्री रही। उन्होंने सात बार विधानसभा का चुनाव जीता और राजस्थान की पहली महिला मंत्री बनने का गौरव हासिल किया। 

 कमला राज्य में कांग्रेस की वयोवृद्ध नेता थी और उनका जन्म राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गोरिर गांव में एक जाट परिवार में हुआ। उन्होंने ग्यारह साल की उम्र में भारत छोड़ो आंदोलन में भी हिस्सा लिया। 

 उन्होंने 1954 में 27 वर्ष की उम्र में विधानसभा चुनाव जीतकर राजस्थान सरकार में पहली महिला मंत्री बनीं। इसके बाद भी वह कई विभागों की मंत्री बनने के साथ प्रदेश की उपमुख्यमंत्री भी बनी। उन्हें वर्ष 2009 को गुजरात की राज्यपाल बनाया गया और उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी थे। इससे पहले वह त्रिपुरा की राज्यपाल थी।

Read More एक जून से एग्जिट पोल में बनेगी सरकार, सबको शनिवार का इंतजार

Post Comment

Comment List

Latest News

बृजभूषण सरण सिंह के बेटे और कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण सिंह के काफिले की कार ने तीन को रौंदा, 2 बच्चों की मौत बृजभूषण सरण सिंह के बेटे और कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण सिंह के काफिले की कार ने तीन को रौंदा, 2 बच्चों की मौत
कैसरगंज से सांसद बृजभूषण सरण सिंह के बेटे और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार करण सिंह...
इंटरनेट की पटरी से गायब अल्बर्ट हॉल संग्रहालय
Prithviraj Kapoor : दमदार अभिनय से बने दर्शकों के दिलों के राजा
ARCA Hot Weather Under-17 Cup : कोडाई क्रिकेट अकादमी ने आरसीए अकादमी को हराया
असर खबर का - खुशखबर: सरकार ने खोला राहत का पिटारा
इजरायल ने गाजा में फिर किया हमला, ड्रोन से मार रहा गोली 
आपदा में मोदी को नहीं आई हिमाचल की याद : प्रियंका